कोटा में जमकर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा कांग्रेस ने अपने शासन काल में देश को केवल समस्याएं दी
कोटा में जमकर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा कांग्रेस ने अपने शासन काल में देश को केवल समस्याएं दी
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान जोरों पर हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सभी पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं, इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजस्थान के कोटा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सीएम अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला।
कांग्रेस ने देश को दी समस्याएंः सीएम योगी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में कई वर्षों तक शासन किया। हालांकि, पार्टी ने इस शासन के बदले सिर्फ समस्याएं दी है। उन्होंने इस दौरान राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाले कांग्रेस सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राजस्थान में भी कई सालों तक शासन करने का मौका मिला, लेकिन यहां पार्टी लगातार विकास कार्यों में बाधा डालने की प्रयास कर रही है।
कांग्रेस सरकार ने वर्षों तक देश पर शासन किया है। हालांकि, पार्टी ने बदले में समस्याएं दी है। कांग्रेस को राजस्थान में वर्षों तक शासन करने का भी मौका मिला। अगर आप वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा के पांच साल के शासन की तुलना अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार से करेंगे, तो आपको पता चलेगा कि भाजपा सरकार काम कर रही थी, जबकि कांग्रेस विकास में बाधक की भूमिका निभा रही है।- योगी आदित्यनाथ
Post a Comment