Header Ads

test

Rajasthan Election: सीपी जोशी बोले " कांग्रेस का घोषणा पत्र आलू से सोना बनाने जैसा

Rajasthan Election 2023: सीपी जोशी ने कहा- काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। राजस्थान की जनता इनका असली चेहरा जान चुकी है। जनता का विश्वास कांग्रेस की नहीं मोदीजी की गारंटियों पर है।



सीपी जोशी ने कहा कि मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना का नाम बदलकर गहलोत सरकार ने चिरंजीवी योजना कर दिया। घोषणा पत्र में न तो पेपरलीक के बारे में प्रावधान है और न ही नारी सुरक्षा के बारे में कुछ कहा गया है। उन्होंने कहा- गहलोत सरकार में जिन लोगों को राजीव गांधी पाठशाला में लगाया गया था उनकी सैलरी नरेगा में काम करने वाले मजदूर भाइयों से भी कम थी। गहलोत सरकार सिर्फ सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आने का रास्ता तलाश कर रही है। 

                                                        
सीपी जोशी ने कहा- काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। राजस्थान की जनता इनका असली चेहरा जान चुकी है। जनता का विश्वास कांग्रेस की नहीं मोदीजी की गारंटियों पर है। गहलोत साहब का बेटा भी इनकी सरकार के रीपीट होने की बात नहीं करता है। वह लिखकर देने के लिए तैयार है कि पापा की सरकार वापस नहीं आ रही है। 


कोई टिप्पणी नहीं